Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानिए ताजा भाव

व्यापार

आज 1 मई 2024 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। आज बुधवार सोने के भाव में 1090 रुपए प्रति 10 ग्राम तो चांदी में 500 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। नई कीमतों के बाद सोने का भाव 71000 और चांदी के रेट 83000 के पार पहुंच गए है। आज बुधवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज 1 मई 2024 को 22 कैरेट सोने के दाम 65, 700 , 24 कैरेट के दाम 71,660 और 18 ग्राम 53760 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी का भाव 83,000 रुपए चल रहा है।