Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, जाने ताजा भाव
आज सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹120 चढ़कर ₹1,23,220 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमतों में ₹2,500 प्रति किलोग्राम का बड़ा उछाल आया, जिसके बाद इसका भाव ₹1,55,000 प्रति किलो हो गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत ₹110 की बढ़त के साथ ₹11,295 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रही थी। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव ₹9,242 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।
