Gold Silver Price Crash: सोना सस्ता हुआ या महंगा, चांदी तो 15 हजार रुपये हुई सस्ती, जानें ताज़ा भाव
वैश्विक स्तर पर अस्थिरता कम होने से सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 5 हजार रुपये और 15 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 5,097 रुपये कम होकर 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,44,970 रुपये पर था।
22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,28,124 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,32,793 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,04,905 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,08,728 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
चांदी का दाम 15,432 रुपये कम होकर 2,16,541 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,31,973 रुपये प्रति किलो था।
