Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए ताजा भाव

व्यापार

आज शनिवार को फिर सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव आया है। सोने के दाम में 870 तो चांदी के भाव में 3900 रुपए का उछाल आया है। नई कीमतों के बाद सोने का भाव 74000 और चांदी के रेट 93000 के पार पहुंच गए है। आज शनिवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज 18 मई 2024 को 22 कैरेट सोने के दाम 68, 550 , 24 कैरेट के दाम 74,770 और 18 ग्राम 56090 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी का भाव 89, 000 रुपए चल रहा है।