आज शनिवार को सोने और चांदी के दाम में फिर बदलाव आया है। आज सोने के दाम में 110 तो चांदी के रेट में 1000 रु की गिरावट आई है। नई कीमतों के बाद सोने का भाव 73000 और चांदी के रेट 87000 के पार पहुंच गए है। आज शनिवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की नई कीमतों के मुताबिक, आज 31 अगस्त 2024 को 22 कैरेट सोने के दाम 67,100 , 24 कैरेट के दाम 73,190 और 18 ग्राम 54,900 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। 1 किलो चांदी का भाव 87000 रुपए चल रहा है।
