आज गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर आज सोने के दाम में 440 रुपए तो चांदी के दाम में 2500 रुपए की गिरावट आई है। नई कीमतों के बाद सोने का भाव 73000 और चांदी के रेट 84,500 के पार पहुंच गए है। आज शनिवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की नई कीमतों के मुताबिक, आज 7 सितंबर 2024 को 22 कैरेट सोने के दाम 66, 950 , 24 कैरेट के दाम 73,020 और 18 ग्राम 54,780 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। 1 किलो चांदी का भाव 84,500 रुपए चल रहा है।
