आज शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में फिर बड़ा बदलाव आया है। सोने के रेट में 270 रुपए तो चांदी के दाम में 1000 रुपए का उछाल आया है। नई कीमतों के बाद सोने के दाम 77,000 और चांदी के रेट 97,000 के करीब पहुंच गए है। आज शनिवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की नई कीमतों के मुताबिक, 22 कैरेट सोने के दाम 71, 350 , 24 कैरेट के दाम 77,820 और 18 ग्राम 58,380 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। 1 किलो चांदी का भाव 97,000 रुपए चल रहा है।
