Gold Silver Rates Today : सोने और चांदी के दाम में बदलाव, जाने ताजा भाव

व्यापार

आज नरक चौदस के मौके पर सोने और चांदी के दाम में फिर बड़ा बदलाव आया है। आज बुधवार को सोने के भाव 710 रुपए प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत 1000 रु प्रति किलो बढ़ी है। नई दरों के बाद सोने के दाम 80,000 के पार और चांदी के रेट 1 लाख के करीब पहुंच गए है। आज बुधवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की नई कीमतों के मुताबिक, 22 कैरेट सोने के दाम 74, 550 , 24 कैरेट के दाम 81,310 और 18 ग्राम 61, 000 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। 1 किलो चांदी का भाव 1,00,100 रुपए चल रहा है।