Gold Silver Rates Today : सोने चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए ताजा भाव

व्यापार

आज शुक्रवार को फिर सोने चांदी की कीमतों में बदलाव आया है। सोने के दामों में 110 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है लेकिन चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। नई दरों के बाद सोने के दाम 75,000 और चांदी के रेट 89,500 करीब पहुंच गए है। आज शुक्रवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की नई कीमतों के मुताबिक, 22 कैरेट सोने के दाम 69, 600 , 24 कैरेट के दाम 75,910 और 18 ग्राम 56, 950 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। 1 किलो चांदी का भाव 89,500 रुपए चल रहा है।