आज बुधवार को सोने चांदी कीमतों में फिर बदलाव आ गया है। सोने के दामों में 550 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट में 500 प्रति किलो का उछाल आया है। नई दरों के बाद सोने के दाम 77,000 और चांदी के रेट 92,000 करीब पहुंच गए है। सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की नई कीमतों के मुताबिक 22 कैरेट सोने के दाम 71, 300 , 24 कैरेट के दाम 77,770 और 18 ग्राम 58, 340 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। 1 किलो चांदी का भाव 92,000 रुपए चल रहा है।
