सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज सोमवार को सोने चांदी की कीमतों में फिर गिरावट आई है। नई दरों के बाद सोने के दाम 78,000 के करीब और चांदी के रेट 91,000 के पार पहुंच गए है। आज सोमवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की नई कीमतों के मुताबिक 22 कैरेट सोने के दाम 71, 150 , 24 कैरेट के दाम 77,600 और 18 ग्राम 58, 220 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। 1 किलो चांदी का भाव 91, 400 रुपए चल रहा है।
