सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है।आज बुधवार को फिर सोने की कीमतों में बदलाव आया है। सोने की कीमतों में 110 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव में 1000 प्रति 1 किलो का उछाल आया है। नई दरों के बाद सोने के दाम 80,000 और चांदी के रेट 93,000 के करीब पहुंच गए है। आज बुधवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की नई कीमतों के मुताबिक 22 कैरेट सोने के दाम 73, 550 , 24 कैरेट के दाम 80,220 और 18 ग्राम 60, 180 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। 1 किलो चांदी का भाव 93, 500 रुपए चल रहा है।
