Gold Silver Rate Today : सोने के दाम में उछाल, चांदी के दाम में बदलाव नहीं, जाने ताजा भाव

व्यापार

आज शनिवार को सोने के दाम में 370 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल देखा गया है जबकि चांदी के दाम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं अब नई दरों के चलते सोने के दाम 87920 और चांदी के भाव 1,00,500 के करीब पहुंच चुके है। आज शनिवार को सराफा बाजार की ओर जारी किए गए सोने और चांदी के नए भाव के मुताबिक, आज 22 फरवरी 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम 80,600 , जबकि 24 कैरेट का भाव 87,920 और 18 ग्राम सोने का भाव 65,950 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट 1,00,500 रुपए चल रहा है।