आज शनिवार सोने के दाम में 550 प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है लेकिन चांदी की कीमतों में कोई अंतर नहीं आया है। नई कीमतों के बाद सोने के रेट 87000 रुपए के पार और चांदी के दाम 99 हजार पर ट्रेंड कर रहे है। आज शनिवार को सराफा बाजार की ओर जारी सोने और चांदी के अनुसार आज 22 कैरेट सोने के दाम 80,550 ,24 कैरेट का भाव 87,860 और 18 ग्राम सोने का रेट 65,910 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट 99,100 रुपए चल रहा है।
