Gold-Silver Price Crash: फिर फीके पड़े सोने-चांदी के दाम, जानें भाव

देश के सर्राफा बाजार से लेकर Multi Commodity Exchange (MCX) तक आज सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल है। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच इस हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी लेकिन वहीं हफ्ते के दूसके दिन सोने-चांदी की कीमत कम होते दिख रही है। सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लगातार तेजी के बाद बाजार में ठंडक देखने को मिली है। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दाम नरम पड़े हैं, जहां 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमतों में कमी आई है। वहीं चांदी भी पिछले सत्र की तेज उछाल के बाद फिसल गई है, जिससे निवेशकों में मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में भारत में 24 कैरेट सोने का दाम ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का दाम ₹1.34 लाख प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। अगर चांदी की बात करें तो चांदी 2.28 लाख प्रति 1 किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।