Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में भारी गिरावट, ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद ₹3000 तक गिरे दाम

आज का दिन कमोडिटी मार्केट के लिए बेहद अहम है। कल देर रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 2023 के बाद पहली बार ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 3.75% से बढ़ाकर 4% की लक्ष्य सीमा में कर दिया है। बता दें कि 15-16 सितंबर की FOMC बैठक में लिया गया यह फैसला महंगाई के लगातार ऊंचे बने रहने के बीच आया है। अगस्त में अमेरिका की उपभोक्ता महंगाई दर सालाना आधार पर 3.4% रही, जो फेड के 2% लक्ष्य से काफी ऊपर है। ऐसे में आज यानी 17 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी के दाम गिरते दिखे हैं।

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम में भारी गिरावट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 1.47% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4322.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.69% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 63.820 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी दोनों धातुओं के दाम में भारी गिरावट आई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव में (Silver Price) गिरावट आई हैं। दाम गिरकर ₹2.32 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 1533 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,50,937 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 2386 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,32,400 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद आज बाजार की ओपनिंग के साथ ही भारत में सोने और चांदी के दाम धड़ल्ले से गिरे हैं। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,51,580 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,39,948 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,13,685 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,32,260 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।