Gold Silver price crash: सोना ₹5000 टूटा, तो चांदी में ₹9000 की गिरावट; आज कहां पहुंचे दाम?

सोना-चांदी इस वक्त काफी दिलचस्प मोड़ पर है। काफी समय से दामों लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज भी वैश्विक बाजार में गोल्ड-सिल्वर के दाम तेजी से गिरे। नए रेट्स पर एक नजर डालते हैं। इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज यानी शुक्रवार को सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। Comex पर सोने में 4.35% तक की गिरावट आई (Gold Price on Comex) और यह 3525.00 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी के दाम 7.11% तक टूट गए और ऐसे में कीमत 41.250 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

सोने-चांदी की कीमतें लगातार गिरावट के दौर से गुजर रही हैं। सोना 1 साल के निचले स्तर पर पहुंच चुका है। आज फिर घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिली है। आज सोना सस्ता होकर करीब (gold price) ₹1.22 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी गिरावट के साथ (Silver) ₹1.48 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोना 5000 रुपये तक गिर गया और कीमत ₹1,22,430 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 9058 रुपए तक की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,48,424 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में गिरावट देखी गई। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना करीब ₹ 123,120 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹112,653 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹92,340 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 148,730 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।