अगर आप भी सोना या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज भारत के सरार्फा मार्केट में सोने -चांदी के रेट में बदलाव हुआ है। आज यानि 30 जून को भारत में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 53,950 रुपए में मिल रहा है। जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹58,850 रुपये हो गई है। चांदी का भाव में आज भी तेजी देखी गयी है। सर्राफा बाजार में आज (Aaj Ka Chandi Ka Bhav) 1 किलो चांदी 69463 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गयी है।