Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज, जानें ताज़ा भाव
वैश्विक बाजार की अनिश्चितता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों के बीच सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। आज यानी 7 जुलाई 2026 को घरेलू बाजार में सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है।
इंटरनेशनल मार्केट (Comex) में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। Comex पर सोना (Gold) 0.54% टूटकर लगभग 4,144 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है, वहीं चांदी (Silver) में भी गिरावट देखी गई है। चांदी 1..42% गिरकर 61.445 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही है।
वहीं घरेलू बाजार (MCX)की बात करें तो भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज दबाव देखने को मिला है। हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते MCX पर सोना गिरकर लगभग ₹1.45- ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब आ गया है। चांदी की कीमतों में भी सुस्ती है और यह करीब ₹2.32- ₹2.34 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है। कुल मिलाकर आज सुबह सोने में 0.53% और चांदी में 1.01% की गिरावट दर्ज की गई।
