Gold Silver Price Today : खुलते ही धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम, ग्राहकों की लगी लॉटरी!

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनुमानों के बीच सोने की चमक एक बार फिर फिकी पड़ती दिख रही है। आज, 8 जुलाई 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में लगातार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन सोने कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी के दाम भी काफी नीचे आ गए हैं।

इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने की (Gold Price) कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 0.38% तक गिरा और कीमत 16.00 डॉलर चढ़कर 4,141 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price) के दाम भी गिरे हैं। चांदी 0.42% की गिरावट आई है और यह 61.070 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

वहीं भारत के घरेलू MCX में भी सोने के दाम तेजी से गिरते दिखे। MCX पर सोना करीब ₹1.44 लाख से ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब गिरावट नजर आ रही है। वहीं भारत में चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई है। यह लगभग ₹2.29 लाख से ₹2.30 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी तेजी से गिरा है।