Gold Silver Price Today: नीचे आए सोने-चांदी के दाम, खुलते ही 1700 तक गिरे रेट

सोना-चांदी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज यानी बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरवाट देखी गई है। इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने की (Gold Price) कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 0.78% तक गिरा और कीमत 31.60 डॉलर घटकर 4038.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price) के दाम भी गिरे हैं। चांदी 0.73% घटकर यह 58.675 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

वहीं भारत के घरेलू MCX में भी सोने के दाम तेजी से गिरते दिखे। सुबह 9 बजे MCX पर सोना 0.52% गिरकर करीब ₹1,41,538 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब बड़ी गिरावट नजर आ रही है। वहीं भारत में चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई है। यह लगभग 0.38% गिरकर ₹2,22,343 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी तेजी से गिरा है।