Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले! औंधे मुंह गिरे दाम

आज यानी गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरवाट देखी गई है। इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 0.43% तक गिरा और कीमत 17.40 डॉलर घटकर 4034.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी के दाम भी गिरे हैं। चांदी 0.34% घटकर यह 57.235 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

आज भारत में 24 कैरेट सोना (Gold Price) करीब ₹1.41 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1.06 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। अगर चांदी (Silver Price) की बात करें तो इसका भाव ₹2.20 लाख प्रति किलो के बीच बना हुआ है। हाल के दिनों चांदी के भाव में भारी गिरीवट देखी गई है।