Gold Silver Price Today: फिर चमक उठा सोना, चांदी ने मारी लंबी छलांग!
घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल और निवेशकों (Investor) की बढ़ती खरीदारी का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दिया। प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी भी ऊंचे स्तर पर कारोबार करती रही।
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है। आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 0.70% तक चढ़कर कीमत 4044.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price Today) के दाम भी उछले हैं। चांदी 1.51% बढ़कर यह 57.935 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
वहीं भारत के घरेलू MCX में भी सोने के उछलते दिखे हैं। सुबह 9 बजे MCX पर सोना 0.70% उछल कर करीब ₹1,42,250 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब दाम बढ़ते नजर आ रहे है। वहीं भारत में चांदी के भाव में भारी तेजी देखी गई है। यह लगभग 1.11% चढ़कर ₹2,20,830 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। जो पिछले दिनों के मुकाबले तेजी आई है।
देश के प्रमुख शहरों में आज यानी मंगलवार 21 जुलाई को 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) करीब ₹1.42 से ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड लगभग ₹1.31 लाख के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोना भी ₹1.07 लाख के आसपास चल रहा है। वहीं चांदी (Silver Price) 2.21 लाख प्रति 1 किलोग्राम के आसपास कोराबार करती दिखी।
