Gold Silver Price Today : फिर चमक उठा सोना-चांदी, दाम सुन छूट जाएंगे पसीने!
आज यानी मंगलवार 4 अगस्त को खरीदारी से पहले दाम जानना बेहद जरूरी है। ऐसे में बुलियन मार्केट से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक के प्राइस पर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। आंकड़ों की मानें तो सोना 0.61% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4115.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम काफी तेजी से चढ़ते दिखे। चांदी 1.78% उछलकर 58.885 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
वहीं भारत के घरेलू बाजार MCX पर सोने के दाम में उछाल देखी गई। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी तेजी देखने को मिली है। यह चढ़कर ₹2.19 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 700 रुपए उछला और 1,43,615 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 2592 रुपए चढ़कर 2,19,337 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।
