Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में फिर आई तेजी, ₹2700 तक उछले दाम
सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। इस सप्ताह की शुरुआत सोने-चांदी की बढ़ोतरी से हुई और कल यानी 6 अगस्त को सोने में उछाल और चांदी में गिरावट देखी गई थी। ऐसे में आज यानी शुक्रवार 7 अगस्त को क्या हैं ताजा रेट्स । इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों के दामों में उछाल देखने को मिली है। सोना comex पर 0.34% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4314.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.33% चढ़कर 62.425 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के दाम में उछाल देखी गई। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में तेजी से उछलते देखने को मिली है। यह चढ़कर ₹2.27 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 344 रुपए उछला और 1,49,202 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। चांदी की कीमत 1942 रुपए चढ़े 2,27,778 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।
