Gold Silver Price Today: नागपंचमी पर उछला सोना-चांदी का दाम, 22K गोल्ड 1.55 लाख के पार
सोने-चांदी के दाम में आज नागपंचमी के मौके पर तेजी देखी जा रही है. एमसीएक्स पर चांदी का रेट 1476 रुपये चढ़कर 237400 रुपये प्रति 10 ग्राम उछलकर ट्रेड कर रही है. सोने की कीमत 609 रुपये चढ़कर 155115 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने में तेजी आई है. गोल्ड 0.38 फीसदी उछलकर 4454 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. चांदी का रेट 0.95 फीसदी चढ़कर 65.725 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है.
सोने-चांदी के भाव में तेजी की कुछ अहम वजहें शामिल हैं. बता दें कि इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े संकेत और ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें हैं. हाल के आर्थिक आंकड़ों में नरमी दिखने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड कम होने से सोने को सपोर्ट मिला है. आज सोने-चांदी की कीमतें कितनी हो गई है, ये आपको बताते हैं.
17 अगस्त को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,581 प्रति ग्राम, 22 कैरेट की ₹14,285 और 18 कैरेट की ₹11,691 प्रति ग्राम है. वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹15,566, 22 कैरेट ₹14,270 और 18 कैरेट ₹11,676 प्रति ग्राम है. पटना में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,571, 22 कैरेट ₹14,275 और 18 कैरेट ₹11,681 प्रति ग्राम पर है.
