Gold Silver Price Today : खुलते ही आसमान पर चढ़ा सोना-चांदी!
अमेरिका केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Fed) की हालिया नीतिगत बैठक के मिनट्स जारी कर दिए गए हैं। इन नतीजों के सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने (Gold) और चांदी (Silver) दोनों की कीमतों में भंयकर उछाल देखने तो मिला है। ऐसे में आज यानी 20 अगस्त को घरेलू बाजार में क्या कीमत हैं ये जानना बेहद अहम है।
इंटरनेशनल मार्केट Comex पर सोना और चांदी दोनों के दाम में काफी तेजी देखने को मिली है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.08% तक चढ़ा और कीमत 4549.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 2.11% तक चढ़ गए और कीमत 67.125 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी सोने और चांदी के दाम तेजी से भागे हैं। बाजार खुलते ही सोने और चांदी की चमक लौट आई है। MCX पर सोना गिरकर करीब ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव में भी चढ़े हैं। यह गिरकर ₹2.41 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
