Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, तो चांदी ₹1100 तक गिरी; चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

सोने और चांदी का दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बाजार खुलते ही दाम सुस्त रहते हैं तो शाम होते ही दामों में हलचल देखने को मिलती है। आज यानी 10 सितंबर गुरुवार को वैश्विक बाजार में इन दोनों धातुओं के दाम गिरते दिखे हैं। ऐसे में आज बुलियन मार्केट का क्या ट्रेंड रहने वाला है इसपर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों धातुओं के दाम में गिरावट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.07% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4457.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.80% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 68.095 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट आई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव में (Silver Price) गिरावट आई हैं। दाम गिरकर ₹2.43 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 113 रुपए तक गिर गया और कीमत ₹1,53,690 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह करीब सुबह 9 बजे 1150 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,43,108 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
भारत में सोने और चांदी दोनों के दाम नीचे गिरे हैं। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,54,240 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,41,387 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,15,680 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,42,820 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।