Gold Silver Price Today: टूट गए सोने के भाव, चांदी में गिरावट, जाने ताजा भाव
सोने की कीमतों में आज मंगलवार सुबह भारी गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 678 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। कमजोर हाजिर मांग और फ्रेश ट्रिगर्स के अभाव में मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है।
