Gold Silver Price Today : सोने में लौटी चमक, चांदी ने पकड़ी रफ्तार; कीमतों में उछाल से निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

सोना और चांदी दोनों ऐसी धातु है जिनकी कीमतों का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। कभी सारे अनुमान सही हो जाते हैं तो कभी सभी अनुमान गलत साबित हो जाते हैं। ऐसे में बड़ी ब्रोकरेज कंपनीज और ग्लोबल बैंक दामों में तेजी का अनुमान लगा रहे हैं लेकिन कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है।

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोने और चांदी दोनों के दामों की चमक लौट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना1.02% तक चढ़ गया और कीमत 4199.50 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 1.59% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 60.370 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी दोनों के दाम में तेजी आई है। बाजार खुलते ही सोने के दाम चढ़कर करीब ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी चढ़कर ₹2.24 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1300 रुपए चढ़ गया और कीमत ₹1,50,856 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 2727 रुपए तक चढ़े और कीमत ₹2,23,960 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों फिर चमचमा उठे हैं। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹150,990 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹138,404 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹113,243 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹224,180 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।