Gold Silver Price Today: खुलते ही गिरे सोना-चांदी, ₹2.22 लाख पर आई चांदी; चेक करें रेट

सप्ताह के दूसरे दिन बाजार खुलते ही सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है । वैश्विक बाजार की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में सोना चढ़ा तो चांदी में गिरावट देखी गई। कल यानी सप्ताह के पहले दिन वैश्विक बाजार में तेजी देखी गई थी। इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर 13 अक्टूबर को सोने के दाम में तेजी देखी गई तो चांदी के दाम में गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक Comex पर सोना 0.23% तक चढ़ गया और कीमत 4,200.40 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 0.22% तक गिरे और ऐसे में कीमत 60.380 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी दोनों के दामों में गिरावट नजर आई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सोना गिरकर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी गिरकर ₹2.22 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सिर्फ 150 रुपए गिरा और कीमत ₹1,49,535 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 500 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,22,400 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट आई है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹149,630 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹137,161 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,12,223 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। वहीं बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग ₹222,750 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।