Gold Silver Price Today: सोने-चांदी का बदला ट्रेंड, चांदी ₹2.19 लाख पर आई; क्या हैं लेटेस्ट भाव?

सोने-चांदी का ट्रेंड बदल गया है। आज बाजार की ओपनिंग काफी सुस्त हुई। बाजार खुलते ही सोने-चांदी के दाम में मामूली सी तेजी देखी गई है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम चढ़े हैं तो चांदी के दाम नीचे आते दिखे। इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर 14 अक्टूबर को सोने के दाम में तेजी देखी गई तो चांदी के दाम में गिरावट आई है। Comex पर सोना 0.26% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,188.10 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.13% तक गिरे और ऐसे में कीमत 59.445 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी दोनों के दामों में तेजी नजर आई। आज यानी 14 अक्टूर को सोना चढ़कर करीब ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी चढ़कर ₹2.19 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सिर्फ 100 रुपए तक चढ़ा और कीमत ₹1,48,457 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 150 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,19,279 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों में तेजी आई है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹148,760 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹136,363 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,11,570 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। वहीं बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग ₹219,630 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।