Gold Silver Price Today: दशहरे के दिन सोना गिरा या चांदी? खरीदारी से पहले चेक करें रेट्स

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरे (Dusshera) यानी विजयादशमी के दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव नीचे आए। निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी मौद्रिक नीति और खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर है। इनसे आने वाले समय में ब्याज दरों की दिशा के संकेत मिल सकते हैं, जिसका असर सोने की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स (COMEX) पर मंगलवार सुबह सोने और चांदी, दोनों के भाव में गिरावट देखी गई थी लेकिन समय के साथ दामों में रिकवरी भी देखने मिली। बता दें कि Comex पर लगभग 9बजे सोना 0.08% चढ़कर 4.163 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है और वहीं चांदी में 0.54% की तेजी देखी गई और ये 57.585 डॉलर पर ट्रेड करती नजर आई।

दशहरे के कारण घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) में आज कारोबार बंद है। ऐसे में खरीदारी करने वालों के लिए अलग-अलग स्रोतों पर उपलब्ध कीमतों को समझना जरूरी है।

दशहरे की छुट्टी के कारण मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार MCX में कारोबार बंद है। ऐसे में पिछले कारोबारी दिन की क्लोजिंग कीमतें इस प्रकार रहीं:

* सोना: 1,47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम।
* चांदी: 2,09,825 रुपये प्रति किलोग्राम।