Gold Silver Price Today: खुलते ही गिरे सोना-चांदी, क्या ₹2 लाख के नीचे आया सिल्वर? चेक करें लेटेस्ट रेट

पिछले हफ्ते, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमलों और लगातार हो रही बाधाओं के बीच मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया, जिससे तेल की कीमतें ऊपर चली गईं। राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी ऊर्जा के प्रमुख खरीदारों पर लगने वाले 100% तक के अतिरिक्त शुल्क (टैरिफ) को भी हटा दिया। ऐसे में आज कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन सोने-चांदी (gold silver) की कीमतों में गिरावट देखी गई है। यह गिरावट वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू बाजार तक देखी गई। ऐसे में आइए जानते हैं आज का लेटेस्ट रेट।

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी 21 अक्टूबर को सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट देखी गई है। लगभग सुबह 9 बजे Comex पर सोना 0.06% तक गिर गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,149.20 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.54% तक गिरे और ऐसे में कीमत 57.685 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी दोनों के दाम में गिरावट देखी गई है। बाजार खुलते ही सोना गिरकर करीब ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी (Silver Price) ₹2.10 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सिर्फ मात्र 270 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,46,500 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1144 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,10,897 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों में गिरावट आई है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹146,560 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹134,347 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹109,920 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग ₹210,800 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।