Gold Silver Price Today: तीन दिनों में ₹3600 सस्ता हुआ गोल्ड, 10 दिनों में ₹15000 गिरी चांदी, चेक करें लेटेस्ट भाव
कच्चे तेल के उबाल में सोना-चांदी पिघलता ही जा रहा है। पहले गोल्ड की बात करें तो लगातार तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹3610 और 22 कैरट वाला ₹3301 सस्ता हुआ। इसमें से आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती से लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद लगातार तीन दिनों में यह ₹10100 नीचे आई है।
चांदी लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद लगातार तीसरे दिन आज सस्ती हुई है। इन तीन दिनों में यह ₹10100 नीचे आई है और छह दिनों की स्थिरता से पहले 15 अक्टूबर को यह ₹5000 नीचे आई थी यानी कि 10 दिनों में एक किलो चांदी ₹15100 सस्ती हुई है। अब आज की बात करें तो आज दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,19,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी ₹2,24,900 के भाव में बिक रही है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।
