Gold Silver Price Today: चमक गए सोना-चांदी, आज कितना महंगा हुआ गोल्ड? चेक करें रेट्स
सोने-चांदी में लगातार गिरावट का दौर जारी रहा। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन वैश्विक बाजार में सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। वहीं घरेलू बाजार में सोना-चांदी महंगे हुए हैं। आज के लेटेस्ट रेट्स पर एक नजर डालते है।
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर 26 अक्टूबर को काफी समय बाद तेजी देखने को मिली है। सोने और चांदी दोनों के दाम में उछाल आया है। लगभग सुबह 9 बजे Comex पर सोना 0.51% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,028.40 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.90% तक चढ़ गए और ऐसे में कीमत 54.435 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी दोनों के दाम में तेजी आई है। बाजार खुलते ही सोना (Gold price) चढ़कर करीब ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price) ₹1.97 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 600 रुपए की तेजी देखी गई और यह ₹1,42,600 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 1400 रुपए तक का उछाल आया और कीमत ₹1,97,055 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
आज यानी 26 अक्टूबर को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। लगातार धातुओं की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही थी लेकिन सप्ताह के पहले कारोबारी दिन चमक लौटी है। ऐसे में 24 कैरेट सोना करीब ₹142,810 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹130,909 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹107,108 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी के भाव लगभग ₹197,300 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।
