Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले खूब सस्ता हुआ सोना! आज फिर गिरे गोल्ड-सिल्वर के भाव
त्योहारी सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की कीमतों में भी गिरावट का दौर शुरू हो गया। धनतेरस से पहले ही चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आ गई है। और वहीं सोना ₹1.50 लाख के नीचे फिसल चुका है। अगर आप सोने और चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर समय हो सकता है। ऐसे में आज के रेट्स पर एक नजर जरूर डालें।
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने-चांदी में फिर गिरावट नजर आई। आज 28 अक्टूबर को Comex पर सोना 0.36% गिरकर (Gold Price on Comex) 4,059.90 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.54% तक गिरे और ऐसे में कीमत 54.220 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज हुई। आज सोना गिरकर करीब (gold price) ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भी गिरावट के साथ (Silver Price) ₹1.96 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 515 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और कीमत ₹1,43,623 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 1000 रुपए की गिरावट दिखी और कीमत ₹1,95,770 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
बाजार खुलते ही गोल्ड सिल्वर में फिर गिरावट दिखी। धातुओं में लगातार गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹144,060 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹132,055 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹108,045 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹196,440 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
