Gold Silver Price Today : मार्केट खुलते ही चांदी टूटी, सोना भी सस्ता; क्या हैं गोल्ड के दाम?

अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व बैंक के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में सोना 4050 डॉलर और चांदी 43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1700 रुपए टूटकर 1.92 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के (gold silver price today) आसपास हो गई।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज दिन भर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फेड रिजर्व के बाद अमेरिकी जीडीपी, पीसीई और बेरोजगारी भत्ते के आंकड़े सोने-चांदी की कीमतों पर असर डाल सकते हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:05 बजे तक चांदी 617 रुपए गिरकर 1,93,708 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। इस दौरान चांदी का हाई लेवल 1,93,912 रुपए और लो लेवल 1,92,576 रुपए रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 1,94,325 रुपए पर क्लोज हुई थी।