Gold Silver Price Today: धनतेरस के एक दिन पहले महंगे हुए सोना-चांदी, ₹5500 तक चढ़े दाम; क्या है लेटेस्ट रेट्स
अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पार्टी को मिली करारी हार का सीधा असर कमोडिटी मार्केट पर पड़ा। ग्लोबल बाजार में सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने मिली है। इसके साथ ही धनतेरस के एक दिन पहले घरेलू बाजार में सोना-चांदी महंगे हुए हैं। इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोना-चांदी खूब महंगे हुए हैं। कल अमेरिका में मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पार्टी को मिली हार के बाद बाजार में भूचाल मच गया । Comex पर सोने में 1.69% तक की तेजी दिखी (Gold Price on Comex) और 4141.90 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.48% तक चढ़ गए और ऐसे में कीमत 53.055 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के दाम में भयंकर तेजी दिखी है। आज सोना महंगा होकर करीब (gold price) ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी में फिर तेजी दिखी और कीमत (Silver Price) ₹1.45 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 2500 रुपये तक महंगा हुआ और कीमत ₹1,45,525 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 2751 रुपए की तेजी देखी गई और कीमत ₹1,91,088 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
आज धनतेरस के एक दिन पहले सोना चांदी फिर महंगे हो गए हैं। 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹145,860 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹133,705 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹109,395 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹191,080 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
