Gold Silver Price Today : सोना-चांदी हुए सस्ते, धनतेरस पर खरीदारों की मौज!
आज पूरे भारत में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। सोने-चांदी के खरीदारों के लिए काफी अहम दिन है, क्योंकि आज के दिन सोना-चांदी खरीदना एक परंपरा है। ऐसे में आज बाजार ने ही ग्राहकों की झोली में खुशियां डाल दी है। आज इंटरनेशनल मार्केट से घरेलू बाजार तक गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में गिरावट आई है।
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोना-चांदी फिर सस्ते हो गए हैं। गुरुवार को कीमतों में उछाल के बाद आज फिर कीमतें धड़ाम हुई है। Comex पर सोने में 1.31% तक की गिरावट आई है (Gold Price on Comex) और यह 4059.90 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.41% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 51.640 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
दीवाली के दो दिन पहले और धनतेरस के मौके पर घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दामों में गिरावट आई है। आज सोना सस्ता होकर करीब (gold price) ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भी गिरावट के साथ (Silver Price) ₹1.84 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 1900 तक की गिरावट आई है और कीमत ₹1,42,150 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 2900 रुपए की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,84,210 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
आज धनतेरस के मौके पर जो लोग खरीदारी करते हैं उनके लिए काफी अच्छा मौका है। सोना-चांदी कीमतों में गिरावट आई है। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹142,710 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹130,818 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹107,033 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹184,430 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
