Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में लौटी चमक, ₹3000 तक चढ़े दाम; चेक करें आज का ताजा भाव
सोने-चांदी की कीमतों लगातार गिरावट के बाद आज यानी शुक्रवार 13 नवंबर को तेजी देखने को मिली है। भारतीय सर्राफा बाजार में बीते दिनों की हलचल के बाद सोने और चांदी की कीमतों में आए इस अचानक बदलाव से जहां निवेशकों को राहत मिली है, वहीं खरीदारों की बाजार की चाल पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोना-चांदी लंबे समय बाद ग्रीन जोन में दिखे। Comex पर सोने में 0.89% तक महंगा हुआ (Gold Price on Comex) और यह 3919.90 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.76% तक चढ़ गए और ऐसे में कीमत 50.445 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
त्योंहारों का सीजन खत्म होते ही घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। आज सोना महंगा होकर करीब (gold price) ₹1.37 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भी तेजी के साथ (Silver Price) ₹1.80 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 1325 रुपये तक की तेजी आई है और कीमत ₹1,37.550 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 1500 रुपए तक की तेजी देखी गई और कीमत ₹1,80,199 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में तेजी आई है। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹ 136,820 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹125,441 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹102,843 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 179,560 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
बात करें कच्चे तेल की कीमतों (crude oil price) की तो comex पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। WTI क्रूड की बात करें तो इसमें 0.70% की गिरावट दर्ज की गई और कीमत 88.120 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं ब्रेंट क्रूड में 0.42% की गिरावट आई है और यह 95.420 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
