Gold Silver Price Today: फिर चमक उठे सोना-चांदी, क्या अब और चढ़ेंगे दाम? चेक करें लेटेस्ट रेट्स
सोने-चांदी की कीमतों में इन दिनों उठापटक का सिलसिला जारी है। कल यानी कारोबारी सप्ताह के पहले दिन गोल्ड-सिल्वर के दाम में गिरावट देखी गई थी। लेकिन आज यानी मंगलवार को कीमतों में तेजी देखी गई है। इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज यानी मंगलवार को सोने-चांदी के दाम में तेजी आई है। Comex पर सोने में 0.65% तक की तेजी आई (Gold Price on Comex) और यह 3878.10 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी के दाम1.41% तक चढ़ गए और ऐसे में कीमत 47.520 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज सोना महंगा होकर करीब (gold price) ₹1.35 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी तेजी के साथ (Silver) ₹1.69 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 487 रुपये तक की तेजी आई है और कीमत ₹1,35,097 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 1223 रुपए तक की तेजी देखी गई और कीमत ₹1,69,200 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में तेजी देखी गई। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना करीब ₹ 135,600 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹124,300 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹101,700 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 169,800 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
