Gold Silver Price Today: सोना-चांदी क्रैश, ₹7500 टूटे दाम; चेक करें आज के रेट्स

सोना और चांदी दोनों में उतार-चढ़ाव का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कीमतों में उठापटक का दौर जारी है। मंगलवार यानी कल भी कीमतों में कमजोरी देखी गई थी। ऐसे में आज वैश्विक बाजार में गोल्ड-सिल्वर के दाम फिर टूटे हैं। आइए रेट्स पर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज यानी बुधवार को सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। Comex पर सोने में 1.88% तक की गिरावट आई और यह 3791.70 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी के दाम 3.08% तक टूट गए और ऐसे में कीमत 45.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कीमतों का अंदाजा लगाना और मुश्किल होते जा रहा है। कल यानी मंगलवार को जहां घरेलू बाजार में तेजी देखी गई वहीं आज यानी बुधवार को फिर कीमतें धड़ाम होती दिखीं। आज सोना सस्ता होकर करीब (gold price) ₹1.31 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी गिरावट के साथ (Silver) ₹1.64 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में लगभग 2600 रुपये तक की गिरावट आई है और कीमत ₹1,31,709 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 4900 रुपए तक की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,64,808 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में गिरावट देखी गई। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना करीब ₹ 132,520 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹121,477 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹99,390 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 165,460 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।