Gold Silver Price Today: सोना टूटा, तो चांदी भी धड़ाम; अफ़वाह 1 लाख से नीचे गिरेगा सोना ?

सोना और चांदी में गिरावट का दौर काफी समय से जारी है। कल देर रात FOMC मीटिंग हुई थी जिसमें ये कहा गया कि आगे जाकर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। ब्याज दरों में अगर बढ़ोतरी होती है तो सोने-चांदी पर इसका क्या असर होगा? ऐसे में आज वैश्विक बाजार में गोल्ड-सिल्वर के दाम फिर टूटे हैं। आइए रेट्स पर एक नजर डालते हैं। इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज यानी गुरुवार को सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। Comex पर सोने में 0.84% तक की गिरावट आई और यह 3710.50 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.79% तक टूट गए और ऐसे में कीमत 44.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

सोने-चांदी की कीमतों लगातार गिरती जा रही हैं। आज फिर घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिली है। आज सोना सस्ता होकर करीब (gold price) ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी गिरावट के साथ (Silver) ₹1.60 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में लगभग 960 रुपये तक की गिरावट आई है और कीमत ₹1,29,880 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 1205 रुपए तक की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,60,775 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में गिरावट देखी गई। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना करीब ₹ 129,440 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹118,653 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹97.080 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 160,670 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।