Gold Silver price today: सोना-चांदी फिर धड़ाम, ऑल-टाइम हाई से ₹70000 सस्ता हुआ गोल्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बस एक दिन की तेजी ने निवेशकों में उत्साह भर दिया था। लेकिन यह उत्साह ज्यादा देर टिका नहीं। इस सप्ताह की के पहले दिन गोल्ड-सिल्वर में तेजी देखी गई लेकिन फिर कीमतें नीचे आ गईं। आज बुधवार को बाजार खुलते ही फिर कीमतों में गिरावट देखी गई। आइए नए रेट्स पर एक नजर डालते हैं।

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज यानी बुधवार को सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखी गई है। Comex पर सोने में 0.32% तक की गिरावट आई और यह 3550.40 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी के दाम 0.16% तक गिरे और ऐसे में कीमत 40.715 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

सोने-चांदी की कीमतें लगातार गिरावट के दौर से गुजर रही हैं। आज फिर बाजार खुलते ही कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है। सोना सस्ता होकर करीब ₹1.21 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी गिरावट के साथ (Silver) ₹1.44 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोना 500 रुपये तक की गिरावट आई है और कीमत ₹1,21,900 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 700 रुपए की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,54,800 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतें धड़ाम होते दिखीं। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹ 122,430 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹112,228 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹91,823 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 145,420 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।