Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव, जाने ताजा भाव

नए साल से पहले सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज सोने के भाव में 2,400 रुपए प्रति दस ग्राम का उछाल देखने को मिला है। वहीं, चांदी के दाम में 4,000 रुपए प्रति किलो की बढ़त हुई है। सराफा बाजारों द्वारा जारी की गई नई कीमतों के अनुसार, आज सोने के रेट 1.38 लाख और चांदी के दाम 2.23 लाख के पार दर्ज किए गए हैं। 22 कैरेट सोने के दाम की बात करें तो 1,27,150/-, 24 कैरेट का भाव 1,38,700/- और 18 कैरेट सोने का रेट 1,04,060/- रुपए पर चल रहा है। इसके अलावा 1 किलो चांदी का भाव देखें तो यह 2,23,000/- रुपए पर पहुंच गया है।