Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, जाने ताजा भाव

घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में, एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.63% या 856 रुपये बढ़कर 1,36,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसकी प्रमुख वजह डॉलर में गिरावट और अच्छी हाजिर मांग को बताया जा रहा है, जो सोने की कीमतों को बढ़ावा दे रही है। डॉलर की कमजोरी और यूएस फेड द्वारा भविष्य में रेट कट की उम्मीदें सोने को सेफ हैवन एसेट बना रही हैं। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी आज शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का भाव 2.76% या 6502 रुपये बढ़कर 2,42,375 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वैश्विक बाजार में भी चांदी के दाम बढ़े हैं, जहां कॉमेक्स पर चांदी का भाव 3.47% या 2.45 डॉलर बढ़कर 73.05 डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट की कीमत 2.48% या 1.78 डॉलर बढ़कर 73.43 डॉलर प्रति औंस तक पहुँच गई।

वैश्विक स्तर पर भी सोने के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.07% या 46.60 डॉलर बढ़कर 4,387.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। सोने और चांदी की वैश्विक कीमतों में इस वृद्धि का कारण डॉलर की कमजोरी और जियो-पॉलिटिकल तनाव है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी को चुन रहे हैं।