GOLD SILVER RATE TODAY : सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी में तेजी, जाने ताजा भाव
आज गुरुवार सुबह सोने की कीमतों में ₹820 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) की गिरावट आई है। वहीं चांदी के भाव में भी ₹5,000 प्रति किग्रा की तेजी देखी गई है। बुधवार शाम को 24 कैरेट का भाव ₹1,44,150 और चांदी का भाव ₹2,90,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) में आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,31,400, 24 कैरेट का भाव ₹1,43,330 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,07,540 चल रहे हैं। चांदी ₹2,95,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।
