GOLD SILVER RATE TODAY: सोने और चांदी के दाम में बदलाव, जाने ताजा भाव

सोने और चांदी के दाम में बदलाव का दौर जारी है। आज गुरुवार सुबह सोने की कीमतों में ₹2290 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) की गिरावट देखी गई है। वहीं चांदी का भाव भी ₹5,000 प्रति किग्रा नीचे लुढ़का है। बुधवार (21 जनवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,56,750 और चांदी का भाव ₹3,30,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था।
भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,41,600, 24 कैरेट का भाव ₹1,54,460 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,15,880 चल रहे हैं। चांदी ₹3,25,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।