Gold Silver Price Today: सोने के दाम में गिरावट, चांदी में आया जबरदस्त उछाल, जानें अपने शहर का रेट

व्यापार

Gold Silver Price Today 24 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 24 दिसंबर, 2022 को सोना चांदी के लेटेस्ट भाव जारी कर दिये गए हैं। शनिवार को जहां सोने के भाव में तगड़ी गिरावट आई है तो वहीं चांदी के भाव स्थिर हैं। दाम गिरने के बाद सोना 54 हजार के करीब पहुंचा गया है,जबकि चांदी के भाव आज तगड़ा उछाल देखने को मिला है और यह उछाल 1000 रुपये का आया है। इस बढ़ोतरी के बाद चांदी 71 हजार के पार पहुंच गई गै। ऐसे में अगर आप कीमती आभूषण में से सोना को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपको कम दाम खर्च करना पड़ेगा। जबकि चांदी के लिए अधिक जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी।

देश में औसत सोना चांदी का भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने का भाव में 100 रुपये की गिरावट आई है और यह 54370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट बाद यह 49840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 999 शुद्धता चांदी के भाव में 1000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद चांदी 71,100 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

• चेन्नई : 50680 रुपये (22 कैरट) 55280 (24 कैरट)

• मुंबई : 49690 (22 कैरट), 54210 (24 कैरट)

• दिल्ली : 49840 (22 कैरट), 54370 (24 कैरट)

• कोलकाता : 49690 (22 कैरट), 54210 (24 कैरट)

• जयपुर : 49840 (22 कैरट), 54370 (24 कैरट)

• लखनऊ : 49840 (22 कैरट), 54370 (24 कैरट)

• पटना : 49740 (22 कैरट), 54260 (24 कैरट)

• भुवनेश्वर : 49840 (22 कैरट), 54210 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम आज 71100 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 71100 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 73700 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

– सोने – चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

– ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

– सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।